आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने महमूदपुर कलियर निवासी अज़हर प्रधान को अपना व्यक्तिगत प्रतिनिधि नियुक्त किया है जिसके बाद अज़हर प्रधान समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है। सायरा बानो ने आशा जताई कि अज़हर प्रधान अपना कार्य पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करेंगे। गौरतलब है कि तीन तलाक मामले में चर्चा में आई सायरा बानो मोदी सरकार के तीन तलाख कानून बनाये जाने से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं जिसके बाद उत्तराखण्ड सरकार ने उन्हें प्रदेश में महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया था। सायरा बानो ने अज़हर प्रधान को अपना व्यक्तिगत प्रतिनिधि नियुक्त किया है

अज़हर प्रधान वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कलियर मंडल अध्यक्ष पर कार्य कर रहे हैं उनके लगातार पार्टी को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों से लोगों को जोड़ने पर उन्हें सायरा बानो ने यह ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं इस बाबत अज़हर प्रधान का कहना है कि उन्हें सायरा बानो ने जो ज़िम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना और गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना ही उनका मकसद है।अज़हर प्रधान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि आज देश मोदी जी के नेतृव में नित नए आयाम छू रहा है मोदी जी ने विश्व मे भारत को अलग पहचान दिलाने का काम किया है आज पूरे देश में भाजपा मज़बूत हुई है। विपक्ष नाम की कोई पार्टी नहीं बची है उसी तरह प्रदेश की धामी सरकार भी बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे सरकार पूरी तरह इसके लिए प्रयासरत है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला