Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की में दुष्क्रम के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने पुलिस को किया सम्मानित, 21 हज़ार का सौंपा चैक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कोतवाली पुलिस द्वारा  दुष्कर्म  के पांच आरोपियों की गिरफ्तारी  के बाद चारों ओर पुलिस महकमे की सराहना हो रही है। इसी के चलते महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सराहनीय कार्य करने पर रूड़कीं सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को 21 हज़ार का पुरस्कार दिया गया है। सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे  किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि  बीती 24 जून को 6 साल की  बच्ची और उसकी मां के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी  जिसको लेकर लोगों में भारी रोष था । लेकिन बेहद कम स्टाफ होने के चलते पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी रही पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए बहुत जल्द मामले का खुलासा किया  है जो बेहद सराहनीय कार्य है।

जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए बेहद कम है। सचिन गुप्ता ने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी ने आरिपियों को पकड़ने के लिए पुलिस के लिए दस हज़ार के पुरस्कार की घोषणा की थी जिसे बढ़ाकर अब 21 हज़ार कर दिया गया  है। जिसका चैक आज एसपी देहात और अन्य पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है।इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान, कांग्रेसी नेत्री ऋतु कंडियाल आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369