रूड़कीं कोतवाली पुलिस ने 6 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ दुराचार की घटना को अंजाम देने वाले पांचो आरोपियों को मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस को एक आल्टो कार और दो बाइक भी बरामद हुई हैं।
दरअसल सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीती 24 जून की देर रात कलियर निवासी एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची के साथ सोलानी पार्क के पास पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला और उसकी बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में पहुंचाया था।जहाँ उनका आज भी उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आल्टो कार और बाइक के सामने आने पर पुलिस आरोपियों तक जा पहुंची।पुलिस की चार टीमें लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगाई गई थी जिनमे दोनों सीओ और एस ओ जी समेत कई पुलिस थानों के प्रभारियों को लगाया गया था।प्रेस वार्ता के दौरान डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 25 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में सूचना दी गयी थी।जिसमें उसके द्वारा बताया गया था कि उससे और उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ कार सवार लोगों ने दुष्कर्म किया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया था सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य माध्यमों से आरोपितो को चिन्हित किया गया। जिसके चलते 5 नाम प्रकाश में आए। आरोपियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस टीम ने दबिश दी। पांचो आरोपियो को मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है।
आरोपियो में महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमलीखेड़ा, राजीव उर्फ विक्की तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद जिला सहारनपुर शामिल है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत ने पुलिस टीम की सफलता पर 25 हज़ार और डीआईजी रेंज ने पचास हज़ार की घोषणा की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला