Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की तहसील अब नो पार्किंग में नहीं खड़े होंगे वाहन, कटेंगे चालान,जॉइंट मजिस्ट्रेट ने किया तहसील का निरीक्षण

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़की तहसील में अब नो पार्किंग में खड़े वाहनों की खैर नहीं अगर नो पार्किंग में वाहन खड़ा मिला तो उसका सीधे चालान काटा जाएगा।रूड़कीं जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने आज  तहसील परिसर का निरीक्षण किया ।सबसे पहले जॉइंट मजिस्ट्रेट अधिवक्ताओं के चैंबर पर पहुंचे जहां चैंबर के सामने बेतरतीब दुपहिया वाहन खड़े थे जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह  उन्हें देखकर भड़क गए और उन्होंने  इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसे वाहनों की चाबियां अपने कब्जे में ली ।हालांकि कुछ देर बाद अधिवक्ताओं को चाबी लौटाते हुए भविष्य में अपने वाहनों को पार्किंग ज़ोन में खड़े करने के आदेश दिए।

  गौरतलब है कि  तहसील परिसर में पार्किंग होने के बावजूद भी अधिकतर दुपहिया वाहन इधर उधर  या अधिवक्ताओं के चैंबर के सामने अक्सर  खड़े रहते हैं जिसके चलते तहसील में पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह  ने तहसील परिसर में खंडर में तब्दील एक पुरानी बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया जहां पर पार्किंग ज़ोन बनाये जाने की कवायद तेज कर दी है। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट ने खाद्य पूर्ति  कार्यालय और चकबन्दी कार्यालय के सामने खड़े वाहनों को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369