आरिफ नियाज़ी
कलियर के माजरी गुम्मावाला गांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उदयपुर की घटना पर गहरा रोष प्रकट किया है उन्होंने कहा कि देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।उन्होंने कहा कि इस देश मे सभी धर्मो के लोग मिलजुलकर रहते हैं लेकिन ऐसी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। निशंक ने कहा कि छोटी मानसिकता रखने वाले लोगों से देश को बंटने नहीं दिया जाएगा ऐसे लोगों से सरकार सख्ती से निपटेगी। आरोपियों की मंशा को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से खत्म हो चुकी है कांग्रेस को देश की जनता समझ चुकी है। अब सभी पार्टियों को राष्ट्र हित की बात करनी चाहिए।जब राष्ट्र ही नहीं होगा तो पार्टियां क्या करेंगी-दरअसल रूड़कीं के माजरी गुम्मावाला गांव में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे थे। इस दौरान निशंक ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि जितनी योजनाएं केंद्र और प्रदेश सरकार चला रही है सभी का लाभ आम जनता को मिल रहा है मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।
गरीबों के लिए देश के प्रधानमंत्री द्वारा फ्री खाद्यान्न से लेकर उज्जवला जैसी योजनाएं चलाईं जा रहीं हैं देश लगातार उन्नति कर रहा है। प्रदेश की धामी सरकार भी प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रही है।इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, भाजपा की मंडल अध्यक्ष राजबाला सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुनीष सैनी, पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी, महामंत्री मोहित अग्रवाल, आदित्य राज सैनी, वीरेंद्र आर्य, बृजपाल धीमान , नीलम रानी, श्याम सिंह, अमित सैनी, अविनाश सैनी, कदम सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष अमित कुमार, अंकित सैनी, संजय सैनी, गौरव, मोहन सैनी, अश्वनी सैनी, कलियर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजहर प्रधान, तालिब अली बेडपुर, इसरार अल्वी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला