Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऑल इंडिया सैनी सभा ने की मुख्यमंन्त्री से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की मांग

Spread the love

शामिक

रूड़की ऑल इंडिया सभा ने भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट में लेने की मांग प्रदेश के मुख्यमंन्त्री से की है। ऑल इंडिया सैनी सभा के पाधिकारियों ने कहा कि हरिद्वार ज़िले में शहर विधायक जनता के सुख दुख में हमेशा शामिल रहते हैं और जनता की समस्याओं का संज्ञान प्रमुखता से लेते हैं अगर भाजपा हाईकमान ने प्रदीप बत्रा को कैबिनेट में लिया तो सैनी समाज भाजपा का हमेशा ऋणी रहेगा।गौरतलब है कि सोमवार को नगर निगम हाल में ऑल इंडिया सैनी सभा ने राज्य सभा मे सैनी समाज को प्रतिनिधितत्व देने पर भाजपा हाईकमान का आभार जताया था।

ऑल इंडिया सैनी सभा के तत्वाधान में सैनी ओबीसी समाज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ,नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी और मेयर गौरव गोयल का जोरदार स्वागत किया था ।इतना ही नहीं आभार समारोह में सैनी समाज ने विशेष तरीके से तैयार आभार ज्ञापन भाजपा संगठन मंत्री को भेंट किया था जिसमे भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की मांग भी की थी। इस दौरान सैनी सभा के जिलाध्यक्ष करण सिंह सैनी,और महासचिव ब्रहमपाल सैनी ने मांग करते हुए कहा था कि भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं और रूड़कीं नगर पालिका के चेयरमैन भी रह चुके हैं

ऐसे में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाना चाहिए अभी तक हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई नहीं है अगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा को मौका मिला तो हरिद्वार ज़िले में पार्टी अधिक मज़बूत होगी और प्रदीप बत्रा के कैबिनेट मंत्री बनने से हरिद्वार ज़िले में बड़े पर पैमाने पर विकास होगा और प्रदीप बत्रा के मंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ेगा।जिस पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में वार्ता करेंगे। ऑल इंडिया सैनी सभा के जिला अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऊर्जा निगम के ठेकेदार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विकास सैनी,माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, समय सिंह सैनी, सुंदर सिंह सैनी, इंदरसिंह सैनी, रजनीश सैनी ,राजेंद्र सैनी,विकास सैनी, डॉक्टर अरविंद सैनी, ईशम सिंह सैनी, चमन लाल सैनी, कैप्टन नरेंद्र कुमारसैनी ,हुकम सिंह सैनी जगदीश सैनी सहदेव सैनी अरविंद सैनी राजेश सैनी विकास सैनी राजीव सैनी रोहित सैनी पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी वीपी सैनी, राजबाला सैनी, डॉ रामसुभग सैनी, डॉ नाथीराम सैनी, डॉ अरविंद सैनी, राजेंद्र सैनी, अश्वनी सैनी, डॉ नारायण सैनी, अर्जुन सैनी, सुशील सैनी पवन सैनी सुभाष सैनी शाम सिंह सैनी समय सिंह सैनी जतिन सिंह सैनी चमन लाल सैनीआदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369