Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं सिविल हॉस्पिटल में मासूम बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व विधायक चैम्पियन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में 6 साल की बच्ची और उसकी माँ के साथ हुए सामूहिक दुराचार के बाद मासूम के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता पहुंच रहे हैं वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी मासूम बच्ची को देख चुकी है। शाम के समय खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन भी अपने भारी समर्थकों के साथ सिविल होस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने सिविल हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ संजय कंसल से बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए उतनी कम है। पुलिस जल्द ऐसे अपराधियो को गिरफ्तार करेगी।उन्होंने ऐसे अपराधियो को फांसी की सज़ा दिलाये जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सज़ा ऐसी मिले जिसे दूसरे लोग भी देखकर सबक ले सकें। चैम्पियन ने कहा कि वह देहरादून जाकर सीएम धामी से मासूम बच्ची और उसकी मां को आर्थिक मदद के साथ साथ उनकी सुरक्षा की मांग भी करेंगे।इस दौरान उत्तराखंड आंदोलनकारी महिलाएं भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर स्वामी दिनेशानंद भारती, चेयरमैन रवि राणा, चेयरमैन भीम सिंह, चैयरमैन रणवीर सिंह, विजय पंवार, पार्षद विवेक चौधरी ,पार्षद नवनीत शर्मा ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण सिंह, रेखा नेगी, सर्वेश सिंह ,नंदा एरी, संतोषी राणा ,सुनीता बाल्मीकि, लंढोरा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह,संतोषी राणा,नंदा ऐरी,प्रभा बिष्ट,रेखा नेगी,सुंदर नॉटियाल,उमा कठैत, रेवती,सुनीता बिरला,सर्वेश गोस्वामी,भागीरती रौतेला,और तारा देवी आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369