आरिफ नियाज़ी
रूड़की में 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी माँ के साथ हुए सामूहिक दुराचार के मामले में अभी तक भी कोई गिरफ्तारी ना होने से कांग्रेसियो में भारी गुस्सा है इतना ही नहीं गुस्साए दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सीएम का भी पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि रूड़कीं कलियर मार्ग पर 6 साल की बच्ची और उसकी मां के साथ दुराचार होने के बाद भी आरोपियों की अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है प्रदेश के मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी रूड़कीं में अपने सम्मान समारोह में तो पहुंचते हैं लेकिन उस बच्ची को सिविल हॉस्पिटल में देखना तक भी मुनासिब नहीं समझते यह भाजपा की सोच और प्रदेश के सीएम की सोच को दर्शाता है।
सचिन गुप्ता ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी पर महानगर कांग्रेस कमेटी पुलिस को दस हज़ार का इनाम देने की घोषणा भी करती है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।गौरतलब है कि रूड़कीं कलियर मार्ग पर बीते शुक्रवार की रात को लिफ्ट लेने पर कार सवार युवक़ों ने मां बेटी के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया था लेकिन आरोपी अभी तक भी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। फिलहाल मासूम बच्ची रूड़कीं के सिविल होस्पिटल में भर्ती है जहां उसकी सर्जरी हुई है।
इस मौके पर प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, सुभाष सैनी,राजपाल सैनी,सईद हसन, उमेद गाजी,हेमेंद्र चौधरी,सलीम खान,भूषण त्यागी, मकसूद हसन,श्रवण गोस्वामी, आशीष सैनी, मुबशिर, आदेश सैनी ,रवि त्यागी ,भानु प्रताप, इकराम ,सुधीर चौधरी ,विजयपाल, अरविंद प्रधान, मंजू कश्यप,रितु कंडियाल ,प्रमोद भटनागर, आदेश,फजल अहमद, इरशाद, नबी हसन,अब्दुल ,फाजिल,तस्लीम,रियाज, अतर खान, चंद्रभान स्नेही, मेनपाल प्रकाश, विजयपाल, सोमपाल, ऋषि पाल ,अंकित, विजय कुमार,राजन शर्मा, कैलाश शर्मा, सुशील कश्यप, नरेश कश्यप, राजवीर, अजय सिंह,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला