Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिजनौर में ताइक्वांडो चैलेंजिंग चैंपियनशिप पर रुड़की के खिलाड़ियों का कब्ज़ा, खिलाड़ियों ने कोच को दिया श्रेय,भारी उत्साह

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की  में ताइक्वांडो संघ  बच्चों का बेहतर भविष्य बनाने में लगातार प्रयासरत है हाल ही में बिजनोर से ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीत का परचम लहराने वाले खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसका सबसे अधिक श्रेय सभी खिलाड़ी हरिद्वार ज़िले के ताइक्वांडो संघ के सचिव और मुख्य प्रशिक्षक मोहम्मद याकूब को देते  है जो दिन रात अपने साथ खिलाड़ियों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

गौरतलब है कि बिजनौर में दस से 12 जून को आयोजित ताइक्वांडो चैलेंजिग चैंपियनशिप ओवरआल  ट्रॉफी जीतकर  खिलाड़ियों ने अपने कोच और अपने शहर का नाम रोशन किया है।इस प्रतियोगिता में देश भर से  200 से अधिक टीमें बिजनौर पहुंची थीं जबकि रुड़की से लगभग 45 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे थे। जिनमे 37 बालक बालिकाओं ने 20 स्वर्ण,12 रजत,और 6 कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा जमा लिया और प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

ज़िला हरिद्वार ताइक्वांडो संघ के सचिव और प्रशिक्षक  मोहम्मद याकूब और उनका संघ खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है।याकूब का कहना है कि खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की जिसके  उन्हें अच्छे  परिणाम मिले हैं ।उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में रुड़की के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है इसी तरह से मेहनत और लगन के साथ सभी खिलाड़ी आगे भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते रहेंगे।

गौरतलब है कि बिजनौर में आयोजित चैनेजिंग कप में रुड़की के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से प्रतियोगिता को अपने नाम करा लिया सभी खिलाड़ी इसका श्रेय अपने कोच मोहम्मद याकूब को देते हैं।खिलाड़ियों में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है।वहीं इस प्रतियोगिता में भाग लेंने वालों में  बीएसएम डिग्री कॉलेज,आर सी ई डिग्री कॉलेज,आर जे ई डिग्री कॉलेज,रुड़की ऑफ  इंजीनियरिंग डिग्री कॉलेज के अलावा ज़िले के कई स्कूलों के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।हालांकि टीम के कोच मोहम्मद याकूब ने बताया कि आईपीएस अधिकारी प्रवीण रंजन ने रुड़की की टीम की प्रशंसा करते हुए टीम को बधाई दी है। वहीं टीम के रुड़की पहुंचने पर पूर्व राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा, एडवोकेट ममतेश शर्मा और रजनीश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए टीम की बेहद सराहना की है।

वहीं रुड़की पहुंचने पर वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रमुख समाजसेवी नईम सिद्दीकी ने सभी खिलाड़ियों  की होंसला अफ़ज़ाई करते हुए उनको बधाई दी।स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रियंका प्रजापति,मानवी सिंह,अनुष्का अग्रवाल, कुमारी अनुष्का,अनामिका,बिपना,अंशुल,सिद्धि सारस्वत,स्वस्ति ध्यानी, वैष्णवी,इज़माहुल,शौर्य अग्रवाल,दक्ष,देवेश कौशिक,मधुर त्यागी,इबानन्या,रश्मित कौर आदि खिलाड़ी शामिल रहे।जबकि रजत पदक हासिल करने वालों में स्वराज,जाग्रति,नगमा मलिक,अनुराग,महेश,दीक्षा,अली खान,हिमांशी,तन्मय सिंह,और कांस्य पदक जीतने वालों में सिद्धार्थ,शिवम,आरव शर्मा,और अर्चना शर्मा आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369