आरिफ नियाज़ी
रुड़की के ऊर्जा निगम के पूर्व महाप्रन्धक के पुत्र के अचानक लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश तेज़ कर दी है।वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि लापता युवक को जल्द तलाश कर लिया जाएगा। दरअसल मकान नम्बर 113 पत्थरों वाली गली निकट पुरानी सब्ज़ी मंडी रुड़की निवासी ऊर्जा निगम के पूर्व महाप्रन्धक वी के मित्तल का पुत्र साढ़े बारह वर्षीय आर्यन मित्तल 9 जून 2022 को घर के बाहर से लापता है जिसकी उसके परिजनों ने आसपास के अलावा पूरे शहर में काफी तलाश की है लेकिन आज तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

आर्यन मित्तल के घर से लापता होने से उसका पूरा परिवार बेहद चिंतित और परेशान है। आलम यह है कि उसके जाने के बाद उसके परिजन ठीक से भोजन भी नहीं ले पा रहे हैं और नाही सो पा रहे हैं। आर्यन मित्तल के पिता वीके मित्तल ने आर्यन की तलाश करके लाने वाले को पचास हज़ार के नगद इनाम और उसके खर्च तक की घोषणा कर डाली है।हालांकि आर्यन के जाने के बाद काफी लोग उसकी तलाश करने में जुटे हैं अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
सभी समाचार पत्रों के माध्यम से भी विज्ञापन देकर लोगों तक सूचना पहुंचाई गई है लेकिन अभी तक आर्यन का कोई पता नहीं चल पाया है।वहीं पुलिस को भी आर्यन की तलाश करने में लगाया गया है।बड़ा सवाल यह है कि आर्यन मित्तल और उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी तो आर्यन ऐसे में कहां जा सकता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। वहीं एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि आर्यन की तलाश की जा रही है उन्हें उम्मीद है कि पुलिस जल्द से जल्द आर्यन की तलाश कर लेगी।
नोट-लापता आर्यन का हुलिया -उसकी आयु साढ़े 12 साल,शरीर दुबला पतला,रंग गोरा,और उसने ऑरेंज टी शर्ट,नीली और पैरों में हवाई चप्पल पहनी है।इस बाबत ऊर्जा निगम के पूर्व महाप्रन्धक वी के मित्तल का कहना है कि जब से आर्यन लापता हुआ है उसका पूरा परिवार बेहद परेशान है ना तो ठीक से खाना खा रहा है और नाही सो पा रहे हैं।आर्यन मित्तल का मिलना उनके लिए बेहद ज़रूरी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला