Jan Mudde

No.1 news portal of India

वक्फ बोर्ड सदस्य के सामने से ही पलक झपकते ही चोरी हो गई दरगाह से चादर, दरगाह प्रशासन पर खड़े हुए बड़े सवाल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब की दरगाह का निज़ाम बेहतर तरीके से  नहीं चल पा रहा  है हालात बेहद खराब हैं अगर जल्द ही कुछ ना किया गया तो स्तिथि बेहद विकट हो जाएगी। यह विचार हैं उत्तराखण्ड  वक्फ बोर्ड के सदस्य और उत्तराखण्ड बार काउंसिल  के उपाध्यक्ष राव मुनफैत के जो दरगाह प्रबन्धन से बेहद नाराज हैं। उन्होंने दरगाह के निज़ाम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।राव मुनफैत ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कलियर दरगाह पर देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या ज़ायरीन हर रोज़ पहुंचते हैं लेकिन दरगाह में व्यवस्थाएं बेहद खराब है जिसे दरगाह प्रशासन भी गंभीरता से नहीं ले रहा है।

उन्होंने  कहा कि हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में वक्फ बोर्ड सीओ और  प्रशासन को दरगाह का निज़ाम ठीक और बेहतर करने के आदेश दिए थे लेकिन आज कोई भी इस कार्य  को लेकर गंभीर नहीं है। हाईकोर्ट ने एक छोटा सा आदेश किया था और आपने परमानेंट ही प्रशासन को दरगाह की बागडोर थमा दी। दरगाह पर प्रशासन का भी कोई अधिकार नहीं होना चाहिए।  प्रशासन दरगाह के इंतजाम को लेकर गंभीर नहीं है आए दिन बाहर से आने वाले ज़ायरीन से दरगाह में जिस तरह का व्यवहार होता है वह भी ठीक नहीं है दरगाह के अंदर का निज़ाम भी बहुत बिगड़ा हुआ है और वहां ठेकेदार , अवैध उगाही करने वाले    व्यक्ति  दरगाह प्रबंधन के कर्मियों के साथ मिलकर बहुत लूट खसोट कर रहे है

और दरगाह में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिसको रोकने में दरगाह प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है   दरगाह में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर तैनात किए गए पी0आर0डी0 जवान भी सुरक्षा करने के बजाए लूट खसोट में लगे हुए है।  ऐसे में दरगाह का निज़ाम बेहद खराब हो चुका है। ।उन्होंने दरगाह प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि दरगाह का निज़ाम पूरी तरह से बिगड़ चुका है जिसे देखने वाला कोई नहीं है दरगाह प्रबंधन भी  भ्र्ष्टाचार में लिप्त है अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय मे हालात और भी खराब हो जाएंगे।  राव मुनफैत ने कहा कि दरगाह एक अदब का मरकज़ है लेकिन कुछ लोग वहां के रस्मों रिवाज और  अदब को बिगाड़ने में लगे हैं।वक्फ बोर्ड को भी इसे गंभीरता से लेना होगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369