Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के ब्रह्मपुर गांव की पूर्वा सैनी की सफलता से गांव में उत्साह का माहौल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में भी प्रतिभाओ की कमी नही है ब्रह्मपुर की एक छात्रा के  दिल मे भी कुछ कर गुजरने का जज़्बा  है । वासुदेव लाल मैथिली सरस्वती विद्या मंदिर बरहमपुर  की छात्रा पूर्वा सैनी ने बालिका वर्ग में  दसवीं कक्षा में 25 वां स्थान प्राप्त कर  नया रिकॉर्ड बना डाला है।पूर्वा  की  रैंक प्रतिशत 92.8 प्रतिशत है ।पूर्वा ने अपने स्कूल का नाम  ही नहीं बल्कि अपने क्षेत्र और गांव का नाम भी रोशन किया है ।पूर्वा ने अपनी  मेहनत और लगन के कारण बड़ी उपलब्धि हासिल की है।पूर्वा का कहना है कि पढ़ाई में लगन शील और मेहनत ही सफलता की कुंजी है।

पूर्वा सैनी की कामयाबी से जहां स्कूल प्रबंधन में बेहद खुशी का माहौल है वहीं पूर्वा सैनी की सफलता से गांव में भी भारी उत्साह का माहौल है। पूर्वा सैनी के परिजनों ने  पूर्वा  को मिठाई खिलाकर उसका हौसला बढ़ाया है।पूर्वा सैनी काफी मेहनती और पढ़ाई में बेहद लगन शील है। उसके परिजनों को आशा है कि पूर्वा कोई बड़ा मकाम हासिल करेगी।इस दौरान पूर्वा सैनी ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उसके माता पिता और स्कूल प्रबंधन का हाथ है। पूर्वा ने अन्य छात्राओं से भी पढ़ाई में काफी मेहनत करने की अपील की।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369