Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह के कार्यालय पर केंद्र सरकार के आठ साल बेमिसाल पर हुआ भव्य कार्यक्रम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

केंद्र सरकार की आठ साल बेमिसाल  को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा  है आज ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री धीर सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की 8 साल की उपलब्धियों को लेकर जशन  मनाया और एक दूसरे को बधाई दी ।इतना ही नहीं आदर्श नगर में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों की पुस्तिका भी वितरित की और लोगों को भाजपा के प्रति जागरूक भी किया।

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीर सिंह रोड ने  बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह से देश में विकास के नए आयाम छुए हैं उससे पूरी दुनिया में मोदी सरकार का सम्मान बढ़ा है। आज पूरी दुनिया मोदी का डंका मान रही है। उन्होंने कहा कि 8 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जिस तरह से योजनाएं तैयार की है आज तक भी कोई सरकार इस तरह से नहीं कर पाई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कि जिस प्रदेश में भी सरकार है उसमें बड़े पैमाने पर विकास हुए हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे ज्यादा नेता कार्यकर्ता सांसद और विधायक मौजूद है।

आज भारतीय जनता पार्टी को पूरा देश दिल से समर्थन कर  रहा है। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार हो या उत्तर प्रदेश में योगी सरकार हो सभी सरकारों ने विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है ।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ मेहनत कर पार्टी को मजबूत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ही इस देश और प्रदेश का विकास कर सकती है। बाकी कोई भी दल किसी भी पार्टी में विकास की कोई सोच नहीं है ।धीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मिशन है जो इस देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच गरीब किसान मजदूर और सभी वर्गों के विकास को लेकर है और  मोदी सरकार  अपने  आठ साल के कार्यकाल में देश की जनता को दिखा भी दिया है देश निरंतर विकास कर रहा है।

जिससे पूरी दुनिया में मोदी सरकार का डंका बजा है ।देश की जनता अब समझ चुकी है कि उनका विकास भारतीय जनता पार्टी कर सकती है भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है ।इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप, मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, अनिल गुप्ता, आकाश अग्रवाल, ऋषि पाल, चौधरी लखबीर सिंह, आदित्य रोड, अजीत सिंह, रामपाल कश्यप,अनूप सैनी, मनोज धीमान, रोबिन रोड, रजत रोड,  और ओमवीर सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369