Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय किसान यूनियन रोड़ के सैंकड़ो किसानों ने किया रुड़की से हरिद्वार कूच, ज़िलाधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में बिजली पानी और चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन रोड बेहद गंभीर दिखाई दे रहा  है यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता आज जिलाधिकारी से मिलने के लिए अपने अपने वाहनों  से हरिद्वार पहुंचे जहां वह  जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर  जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि प्रदेश में किसान मजदूर और आम जनता  बेहद परेशान  है ऊर्जा निगम के अधिकारी किसानों और आम आदमी की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है  दिन रात कई कई घंटे विद्युत कटौती से आम आदमी  बेहद परेशान आ  चुका है।

भीषण गर्मी के समय ऊर्जा निगम के अधिकारी पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं उन्होंने कहा कि रुड़की के चकबंदी विभाग में भी  बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार ज़िले के आला  अधिकारीयो  से  की  लेकिन कोई भी कार्रवाई चकबंदी अधिकारियों पर आज तक नहीं हो पाई। जिसके चलते किसान बेहद निराश है किसानों में चकबंदी और ऊर्जा निगम को लेकर बेहद आक्रोश है अब किसान  हरिद्वार जिले के सभी सरकारी कार्यलयों  पर घेरा डालो डेरा डालो का कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहेंगे।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड युवा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस समय देश और प्रदेश के हालात बेहद नाजुक है किसान और मजदूर की सुध लेने वाला कोई नहीं है अगर हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी खराब हो  जाएगी ।इस दौरान यूनियन के जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने कहा की  भाजपा सरकार किसान और मजदूर की हितैषी नहीं है किसी भी दल ने किसानों की समस्या का समाधान आज तक नहीं किया है। जिसके चलते किसान बेहद  परेशान है। इस मौके पर किसान नेता मुबारक अली, इंद्र सिंह रोड, पूर्व प्रधान अनीस अहमद, ने भी अपने विचार रखे ।सैकड़ों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन रोड के कार्यकर्ता अपने-अपने  वाहनों से हरिद्वार की ओर कूच कर गए।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369