Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड किसान मोर्चा के स्थापना दिवस पर किसानों ने एकजुटता का दिया संदेश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के नेताओं ने मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया जिसमे मोर्चा की नीवं रखने वाले नेताओं की प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई इस मौके पर बड़ी संख्या में उत्तराखंड किसान मोर्चा के नेता मौजूद रहे इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि आज के दिन  भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर उत्तराखण्ड किसान मोर्चा का गठन हुआ था जिसे लेकर आज कार्यक्रम रखा गया है। गुलशन रोड़ ने कहा कि अगले कार्यक्रमो को लेकर सभी पदाधिकारियों ने रूपरेखा तैयार की है। प्रदेश सरकार जिस तरह से  किसानों की अनदेखी कर रही है उसके खिलाफ भी अब किसान एक जुट हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसानअब शांत होने वाला नहीं है किसान सरकार की ईंट से ईंट बजाकर रहेगा।गुलशन रोड़ ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।अगर सरकार किसानो को लेकर ज़रा भी संजीदा है तो वह किसानों के लिए कुछ बेहतर योजनाएं तैयार करे। इस मौके पर बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड किसान मोर्चा के नेता मौजूद रहे।इस मौके पर किसान नेता आकिल अहमद,फुरकान अली,राजेन्द्र सिंह,महकार सिंह,धर्मबीर प्रधान,पवन त्यागी,सुरेंद्र नंबरदार,मोहम्मद आजम,रविन्द्र त्यागी,वीरेंद्र सैनी,अब्दुल गनी,सरदार जसबीर,तसव्वर अली,समीर अली,सरदार जोगेंद्र सिंह आदि किसान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369