आरिफ नियाज़ी
रुड़की के कलियर में लगातार अपराध बढ़ने से जहां पुलिस अधिकारी बेहद परेशान हैं वहीं अब हज़रत साबिर साहब की दरगाह के सज्जादा नशीं शाह अली एजाज़ कुद्दुस साबरी ने ज़िलाधिकारी और ज़िले के पुलिस अधिकारियों से कलियर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है। सज्जादे साहब ने एक पत्र के माध्यम से ज़िले के अधिकारियों को अवगत कराया है कि कलियर क्षेत्र अपराधियों के रुकने के लिए सबसे बेहतर स्थान बन चुका है ऐसे में कलियर क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए बाहर से आने वाले जायरीनों को आई डी लेकर केवल तीन दिन ठहरने का समय होना चाहिए।

गौरतलब है कि विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर हर रोज़ हज़ारों ज़ायरीन पहुंचते हैं लेकिन अधिकतर लोग यहीं पर अपना आशियाना बना लेते हैं। आए दिन कलियर में बढ़ते अपराधों से जहां विश्व प्रसिद्ध दरगाह कलियर शरीफ की गरिमा को ठेस पहुंच रही हैं वहीं देश ही नहीं विदेशों में भी हरिद्वार तीर्थ स्थल की बड़ी बदनामी होती है। शाह अली कुद्दुस एजाज़ साबरी ने कहा है कि कलियर शरीफ दरगाह में भीख मांगने वाले,हाज़री देने वाले,भूत प्रेत,मन्नत मांगने वाले लोग बड़ी संख्या में दरगाह पर पहुंचते हैं उनमें कुछ आपराधिक प्रव्रत्ति के लोग भी शामिल रहते हैं जो आसानी से आपराधिक गतिविधियों लिप्त हो जाते हैं।ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि कलियर झुग्गी झोपड़ियों से भी पहले काफी अपराधी पकड़े जा चुके है कलियर दरगाह की गरिमा को काफी ठेस पहुंचाई जा चुकी है कलियर नशा कारोबारियों और नशा तस्करों की शरण स्थली बन चुका है ऐसे में यहाँ पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा अपराधी आसानी से यहां अपने पैर जमा लेते हैं और अपराध करने के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं कलियर शरीफ पूरे विश्व मे एक ऐसी दरगाह है जहाँ पर सभी धर्मों के लोग पूरी दुनिया से बड़ी संख्या प
में पहुंचते हैं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन से कलियर क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को रोकने की अपील की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला