Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड वन विभाग के तेज़ तर्रार अधिकारी किशनचंद अब मीडिया से जुड़कर करेंगे जन सेवा

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखण्ड वन विभाग के बड़े अधिकारी किशन चंद किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं उन्होंने वन विभाग की नोकरी में उत्तराखंड में काफी शोहरत हासिल की है किशनचंद काफी चर्चा में रह चुके हैं किशनचंद जहां भी रहे वहां उन्होंने पूरी निर्भीकता और निडरता के साथ अपनी  डियूटी को अंजाम दिया। अब किशन चंद 31 जुलाई 2022 में सेवानिव्रत हो रहे है तो ऐसे में उन्होंने अब पत्रकारिता के ज़रिए समाज सेवा करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि किशन चंद का शौक पहले से ही लिखने पढ़ने का रहा है हमेशा से वह  समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं।अब उन्होंने समाज सेवा का और भी बेहतर तरीका तलाश करते हुए उदय भूमि समाचार पत्र से जुड़ने का निर्णय लिया है इसके लिए वह तैयार भी हो चुके हैं।माना यह जा रहा है कि किशन चंद उदय भूमि समाचार पत्र के उत्तराखण्ड के प्रभारी रहेंगे।गौरतलब है कि उदय भूमि समाचार पत्र नई दिल्ली से प्रकाशित होता है जो काफी प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र है।

इतना ही नहीं  उत्तरप्रदेश,उत्तराखण्ड,हरियाणा,राजस्थान पंजाब,आदि राज्यो से प्रसारित होता है। उत्तराखण्ड में इस समाचार पत्र को नई पहचान दिलाने के लिए समाचार पत्र के संपादक ने किशन चंद को  उत्तराखण्ड की ज़िम्मेदारी सौंपी है। उम्मीद की जा रही है कि किशन चंद के इस समाचार पत्र से जुड़ने के बाद यह समाचार पत्र नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में बेहतर आयाम स्थापित करेगा। जब इस बाबत वन विभाग के अधिकारी किशन चंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अब रिटायर्ड  हो रहे हैं इसलिए उन्होंने अब जन सेवा के लिए मीडिया में जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने पहले भी समाचार पत्रों में आर्टिकल लिखे हैं वर्तमान राजनीति और जनता से जुड़े मुद्दों को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है।इतना ज़रूर है कि किशन चंद के मीडिया में आने से नित नए मामले उजागर होंगे और नई जानकारी पाठकों तक पहुंचती रहेगी।अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि किशनचंद समाचार पत्र से जुड़ने के बाद क्या धमाल मचाएंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369