Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस को बड़ा झटका लगना तय, वरिष्ठ नेता ऋतू कंडियाल जल्द थामेंगी यूकेडी का दामन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की की सियासत में जल्द ही उलटफेर देखने को मिल सकता है। ऋतू कंडियाल, जो लंबे समय से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी रही हैं, जल्द ही पार्टी को अलविदा कहकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) में शामिल होने जा रही हैं। इस संभावित राजनीतिक बदलाव से रुड़की में कांग्रेस संगठन को एक झटका लगना तय माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ऋतू कंडियाल ने अपने समर्थकों से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है और वे अपने समर्थको के साथ इसी माह यूकेडी की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं। उनके इस कदम से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि ऋतू कंडियाल लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय और समर्पित नेता रही हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम किया और कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। मेयर चुनाव के दौरान भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में दिन-रात मेहनत की। भले ही पार्टी को जीत हासिल नहीं हो सकी, लेकिन उनकी सक्रियता और मेहनत की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा रही।

अब उनके यूकेडी में शामिल होने की खबर से कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है, जबकि यूकेडी को इससे संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋतू कंडियाल का यह राजनीतिक फैसला क्षेत्रीय राजनीति पर क्या असर डालता है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369