Jan Mudde

No.1 news portal of India

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सृष्टि जैन सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा महिलाओं को किया गया सम्मानित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सृष्टि जैन सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम होटल सचिन इंटरनेशनल में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापक रितु कंडियाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं प्रमुख समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि आज भी महिलाओं को उनके अधिकार पूरी तरह से प्राप्त नहीं हो पाए हैं। उन्होंने सरकार और समाज से महिला सशक्तिकरण के लिए और अधिक ठोस प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर स्त्री स्वास्थ्य, शिक्षा, विधिक सेवा, सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल और पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से —

डॉ. निधि शर्मा (गायनो, बहादराबाद), पूजा गुप्ता (समाजसेवी, रुड़की), नीलम चौधरी (समाजसेवी), नूतन पाल (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), अधिवक्ता रीना, अधिवक्ता टीना शर्मा, अध्यापिका पिंकी, श्रीमती अमित शर्मा (बीएलओ), मंजू देवी (पर्यावरण मित्र), संगीता (पर्यावरण मित्र), पल्लवी कुकरेती (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडलिस्ट), अधिवक्ता जया, अधिवक्ता रेशम (देहरादून), हिमानी बोराजी (सदस्य, बार काउंसिल उत्तराखंड), निधि मदन (वृक्षारोपण एवं पशु सेवा सहयोगी), मंजू कश्यप (समाजसेवी), आकांक्षा चौहान (पत्रकार), नीतू मलिक (महिला व्यवसायी) सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग एवं उपस्थिति के लिए राकेश चौहान (एडवोकेट), सिकंदर सिंह, सलमान खान, हरेंद्र सिंह बिष्ट और रमेश सोम का आभार व्यक्त किया गया।

समारोह का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना और उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर सराहना था।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369