Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तम चीनी मिल प्रबंधन की गन्ना किसानों से ख़ास अपील,,12 मार्च तक गन्ने की आपूर्ति करें किसान

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तम चीनी मील प्रबंधन ने गन्ना किसानो से आगामी 12 मार्च तक चीनी मील को गन्ने की आपूर्ती करने की अपील की है। उत्तम चीनी मील के मुख्य केन मैनेजर अनिल सिंह ने कहा की पिछले कई दिनों से मिल गेट एवं बाह्य क्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में अधपका गन्ना पहुंच रहा है। जिसके चलते चीनी मिल को अपने सुरक्षित क्षेत्र से पेराई क्षमता के अनुरूप पर्याप्त गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गन्ने की कम आवक के कारण मिल को कम पेराई क्षमता पर संचालन करना पड़ रहा है, फिर भी मिल प्रतिदिन लगभग 12 से 14 घंटे ‘नॉन-केन’ स्थिति में बंद रह रही है।

स्थिति से स्पष्ट है कि अब केवल सीमित कृषकों के पास ही मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना शेष बचा है। चीनी मिल प्रशासन द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से ऐसे सभी कृषक भाइयों से अपील की जा रही है कि जिनके पास मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना अधिक मात्रा में उपलब्ध है, वे अपना गन्ना दिनांक 12 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से मिल को उपलब्ध करा दें।

मिल प्रशासन का उद्देश्य है कि पर्याप्त गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित होने के बाद पेराई सत्र 2025–26 को उक्त तिथि के पश्चात विधिवत बंद किया जा सके।

उन्होंने कहा की ऐसे सभी कृषकों को प्रेरित करें जिनके पास आपूर्ति योग्य गन्ना शेष है, वे निर्धारित तिथि 12 मार्च 2026 तक चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। इससे मिल का पेराई सत्र समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369