Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंन्त्री की जीत की ख़ुशी में पूर्व विधायक ने अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई चादर, देश की अमन सलामती की मांगी दुआएं

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत  के बाद अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंचे झबरेड़ा से पूर्व विधायक  देशराज कर्णवाल एवं  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस गौड़  ने दरगाह पर फूल और  चादर पेश किये। इस दौरान पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल  ने कहा कि मुख्यमंन्त्री ने प्रदेश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। धामी की जीत से प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ साथ चम्पावत में भी ऐतिहासिक विकास होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

वहीं पूर्व विधायक कर्णवाल और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद ने  उत्तराखण्ड  के चहुमुखी विकास,प्रदेश में  अमन  सलामती  और खुश-हाली की दुआ मांगी। इस  मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर शरीफ के जिलाध्यक्ष शफीक खान और  इमरान चिश्ती, आसिम चिश्ती आदि सैकड़ों  लोग  मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369