आरिफ नियाज़ी
रुड़की के गणेशपुर में पत्रकार पर हुए हमले के मामले में जगनेर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में पार्षद पति समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस केस दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है गौरतलब है कि गणेशपुर में रुड़की महानगर प्रेस क्लब के महामंत्री प्रिंस शर्मा एवं उनके साले नीरज कुमार,सास बिमला देवी पर पार्षद पति कुलदीप तोमर रोहित तोमर दीपक चंचल अमित तोमर रोहित तोमर देवराज तोमर मोना यादव और संजीव उर्फ मिंटू और दर्जन भर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला बोल दिया था जब वह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे।हमलावर इतने शातिर थे कि उनके द्वारा एक दिन पहले निर्माणधीन आवास को क्षतिग्रस्त किया गया था।
लेकिन इसी बीच दूसरे पक्ष द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी भड़क गए और उन्होंने तीनों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था इस हमले में रुड़की महानगर प्रेस क्लब के महामंत्री प्रिंस शर्मा,उनके साले नीरज कुमार और सास बिमलादेवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिन्हें तुरंत ही रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया था । हालांकि मौके पर इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी भारी भीड़ होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
जिसके बाद तहरीर के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ 452,427,324,323,147,148,149,506, के तहत गंभीर धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं पीड़ित घायल नीरज की हालत अस्पताल में नाज़ुक बताई जा रही है जिसका उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है।
वह इस बाबत एएसपी रेखा यादव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है जिसकी जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला