आरिफ नियाज़ी
उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी का विस्तार करते हुए नारसन क्षेत्र के आप नेता नवनीत राठी को आम आदमी पार्टी किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जैसे ही उनके समर्थकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नवनीत राठी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान नवनियुक्त आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष नवनीत राठी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रही हैं जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने देश की जनता के साथ धोखा किया है उससे जनता दोनों पार्टियों की हकीकत समझ चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं और आने वाला भविष्य आम आदमी पार्टी का होगा। राठी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं अब इनके झांसे में आ प्रदेश की जनता ने वाली नहीं है आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है आम आदमी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है।
आम आदमी पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे ।नवनीत राठी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अल्पसंख्यकों का भी रुझान अब आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ने लगा है कांग्रेस व अन्य दलों ने अल्पसंख्यक वर्ग को केवल वोट बैंक समझा जबकि उनके विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला