आरिफ़ नियाज़ी
उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मुहिम तेज हो गई है। रुड़की के लंढोरा अरबी मदरसा इस्लामिया अरबिया इमदादुल इस्लाम में उलेमाओं की एक बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी मदरसों और मस्जिदों की मीनारों से लाउडस्पीकर उतार लिए जाएं और उनकी धीमी आवाज रखी जाए।अरबी मदरसे के मुफ्ती रियासत अली ने आज सभी मस्जिदों के मुतवल्लियों और अरबी मदरसों के नाज़िमो के साथ एक बैठक की थीं जिसमें उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश सभी को मानने चाहिए ।
मुफ़्ती रियासत अली ने कहा कि कुछ दिनों से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने की बात सामने आ रही थी जिससे स्थिति स्पष्ठ नहीं हो पा रही थी की लाउडस्पीकर उतारने हैं या आवाज़ धीमी करनी है आज खानपुर विधायक उमेश कुमार के प्रयास से जिलाधिकारी और ज़िले के एसएसपी से इस बाबत वार्ता की गई है।जिसके बाद निर्णय लिया गया है कि सभी लोग अपने इदारों से बेहद धीमी आवाज़ में लाउडस्पीकर चलाएं मस्जिदों और मदरसों की मीनारों से लाउडस्पीकर उतारें जाएं हालांकि भविष्य में जो भी पुलिस प्रशासन का निर्णय होगा उस पर अमल किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि सभी को कानून का पालन करना चाहिए समाज मे एकता और भाईचारे के साथ सभी को आगे बढ़ना है ज़िले के प्रशासनिक अधिकारियों से जो वार्ता हुई है उसमें निर्णय लिया गया है कि अब धीमी आवाज़ में धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर की आवाज़ धीमी रखी जाए आगे जो भी निर्णय होगा उस पर फैसला लिया जाएगा इस मौके पर मौलाना नवाब , एडवोकेट अब्दुल समी,मोहम्मद जावेद, राव इमरान,साजिदबीडीसी जौरासी,, सभासद याकूब,सभासद खलील अहमद, सईद अहमद,मुर्तजा, इस्लाम सभासद, मौ मुजस्सम,रब्बान,ज़ुबैर अली,कलीम सभासद,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला