Jan Mudde

No.1 news portal of India

डॉ यूनुस चौधरी पुनः बने आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी का विस्तार करते हुए डॉ यूनुस चौधरी को एक और मौका देते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जैसे ही उनके समर्थकों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने डॉ यूनुस चौधरी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रही हैं जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने देश की जनता के साथ धोखा किया है

जिसके बाद प्रदेश की जनता अब आम आदमी पार्टी से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं और आने वाला भविष्य आम आदमी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं अब इनके झांसे में आ प्रदेश की जनता ने वाली नहीं है आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है आम आदमी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है।

आम आदमी पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और आम आदमी पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे ।डॉक्टर यूनुस अंसारी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि अल्पसंख्यकों का भी रुझान अब आम आदमी पार्टी की तरफ बढ़ने लगा है कांग्रेस व अन्य दलों ने अल्पसंख्यक वर्ग को केवल वोट बैंक समझा जबकि उनके विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया ।दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ उभरकर सामने आएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369