आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के अकबर ढाढेकी गांव में 11 मई की शाम को बारात में हंगामा करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस तहरीर के आधार पर जांच करने में जुटी है। गौरतलब है कि अकबर ढाढेकी गांव निवासी कल्लू पुत्र हरमल के पुत्र सागर की 10 मई की शाम को बारात जा रही थी जिसमे डीजे पर गांव और परिवार के कुछ लोग डांस कर रहे थे इतना ही नहीं डीजे में परिवार की कुछ महिलाएं भी शामिल थी।
आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सहीद पुत्र अब्दुल करीम,उसका भाई ज़ाहिद पुत्र अब्दुल करीम और नवाब पुत्र शहीद महिलाओं के बीच घुसकर उनसे छेड़छाड़ करने लगे जब उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गाली गलौच शुरू कर दी और हाथों में लाठी डंडे लेकर मारपीट पर उतारू हो गए जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामा बढ़ने पर तुरंत ही इसकी सूचना उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद पुलिस आने के बाद बारात गांव से रवाना हो पाई।
आरोप है कि हंगामा बढ़ने पर गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश भी की लेकिन आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी और जाति सूचक शब्द कहते हुए देख लेने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।वहीं इस मामले की मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।वहीं कोतवाली के एस एस आई रफत अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला