Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के मैथोडिस्ट कॉलेज में रोटरी क्लब ने सड़कों पर घूमने वाले पशु पक्षियों के लिए किया दाना पानी कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा ने भीषण गर्मी में पक्षियों, कुत्तों और गायों को पानी और भोजन देने की पहल  की है जिसके लिए  कॉलेज के छात्र छात्राओं को ज़िम्मेदारी दी जाएगी।रुड़की  के मेथोडिस्ट गर्ल्स स्कूल के एनएसएस विंग के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज दाना पानी नामक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना में रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा शहर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं और पक्षियों को अलग-अलग पानी और भोजन उपलब्ध कराने के लिए छोटी इकाइयां स्थापित करने का निर्णय लिया ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रोटरी जिले के डीजी  अजय मदन  ने बड़ी बेबाकी से कहा कि रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा एक अद्भुत  और सराहनीय काम कर रहा है और यह एक अच्छी पहल है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं में समाज सेवा का जज़्बा पैदा होगा।वहीं  प्रमुख समाजसेवी  मुजीब मलिक  ने कहा कि रोटरी क्लब अपर गंगा  बेज़ुबान पशु पक्षियों को दाना पानी देने का जो निर्णय लिया वह बेहद सराहनीय कार्य है

इसके लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यो के लिए अन्य सामाजिक संगठनों और समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए। मुजीब मलिक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी मे लोगों के पास समय नहीं है ऐसे में पशु पक्षी जो बेज़ुबान हैं उनके लिए भी दाना पानी का इंतज़ाम करना बेहद ज़रूरी है यह एक बेहद सराहनीय कार्य है इससे बड़ी कोई सेवा नही हो सकती।उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्र छात्राओं से लेकर युवाओं को भी आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे उद्दमी  रवि प्रकाश और मेथोडिस्ट गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अमिता खरे ने पर्यावरण के अनुसार शहरी क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया।

क्लब की अध्यक्ष निधि शांडिल्य ने कहा कि युवा अगर समाज में बदलाव लाने की ठान लें तो ऐसा कर सकते हैं। विभिन्न स्थानों पर रखे जाने वाले पानी के बर्तनों के रख-रखाव के लिए बोवो रेस्क्यू जैसे युवा संगठन रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगा के साथ हाथ मिलाने आए हैं। कार्यक्रम में मौजूद ठाकुर संजय सिंह, डॉ कावेरी गुप्ता, आयुष बाटला, माणिक्य वधावा, ध्रुव सेठी, गौरव शर्मा. कॉलेज की छात्राओं अश्वथी आंचल विदुषी और मुस्कान ने पर्यावरण विशेषकर पक्षियों को बचाने के लिए जागरूकता के लिए सुंदर कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369