Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे के सामने पार्किंग को लेकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सख्त, तीन दिन के बाद नहीं खड़ा मिलेगा कोई वाहन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की के सबसे बड़े रहमानिया अरबी मदरसे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पार्किंग को लेकर बेहद सख्त दिखाई दे रहे हैं उन्होंने साफ कर दिया है कि मदरसे और मस्जिद के सामने कोई पार्किंग नहीं होगी।रहमानिया वक्फ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने अपने खड़े  वाहनों को मस्जिद  के सामने से हटाने का  तीन दिन का समय  दिया है यदि उसके बाद भी कुछ लोग अगर  अपना  वाहन नहीं हटाते तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि रहमानिया अरबी मदरसे और मस्जिद के सामने नो पार्किंग का बोर्ड  लगने के बावजूद भी कुछ लोग अपने वाहनों को मस्जिद के पास खड़ा  कर  वहां से निकल जाते  हैं जिससे मस्जिद में आने वाले नमाज़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है इतना ही नहीं जुमे के दिन तो हालात और भी खराब हो जाते हैं जब शहर के अलावा आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में नमाज़ अदा करने के लिए मस्जिद में पहुंचते हैं लेकिन कुछ लोगों की गाड़ियां हर रोज़ मस्जिद के पास खड़ी रहती हैं हालांकि कई बार नमाज़ियों ने इस  बाबत मदरसा प्रबंधन के साथ साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम से  शिकायत भी की है ।

अब मोहम्मद तंज़ीम ने नमाज़ियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी लोगों को अपने वाहन हटाने का तीन दिन का समय दिया है उसके बाद अगर फिर भी कोई व्यक्ति अपने वाहन को मस्जिद के पास खड़ा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस बाबत रहमानिया मदरसे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम ने बताया कि मस्जिद मदरसे के आसपास कोई भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है वाहन पार्क करने वाले लोगों को तीन दिन का समय दिया गया है।उसके बाद  कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369