Jan Mudde

No.1 news portal of India

लाठरदेवा में आयोजित होने वाले ईद मिलन समारोह में अखाड़ो के महंत और डीजीपी भी करेंगे शिरकत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के डाडा जलालपुर में हनुमान जयंती पर हुई घटना के बाद  दारुस सलाम अरबी  मदरसे के  कारी शमीम और प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद आदिल समाज मे आपसी सदभाव और भाईचारा कायम करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आगामी 29 मई को    लाठरदेवा शेख स्थित मदरसा  दारुस सलाम में एक ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसमें हिन्दू संगठनों के लोगों के साथ  साथ विभिन्न अखाड़ों के महंत भी शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रम को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के डीजीपी से लेकर जिला अधिकारी और एस एस पी रेंक के अधिकारियों को भी निमंत्रण दिया  गया है।

किसान नेता और प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी ने बताया कि आज हमारा देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है समाज मे भाईचारा और आपसी सौहार्द कायम करने के लिए ईद मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश की कई जानी मानी हस्तीयाँ  भी शामिल होंगीं। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार को भी इस कार्यक्रम में निमंत्रण दिया गया है कार्यक्रम में कई अखाड़ों के महंत और हिन्दू संगठनों के कई बड़े पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

वहीं इस दौरान अरबी मदरसे के स्वामी कारी शमीम ने बताया कि इस्लाम धर्म आपस मे प्यार मोहब्बत का पैगाम देता है इस्लाम मे दिलों को जोड़ने का नाम है तोड़ने का नहीं जो लोग आज इस्लाम धर्म को लेकर भृम में  हैं उन्हें इस्लाम के पैगाम को समझना होगा।उन्होंने कहा कि समाज मे भाईचारे के लिए ईद मिलन जैसे कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए ऐसे कार्यक्रमों से  दूरियां खत्म होंगी और समाज मे भाईचारा बढ़ेगा।कार्यक्रम भव्य होगा जिसमें सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369