Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे के छात्रों को मिलेगी अब कप्यूटर की तालीम, 25 लाख की लागत से कम्प्यूटर लैब तैयार

Spread the love

आरिफ नियाजी

रूडकी  के सबसे बड़े रहमानिया अरबी मदरसे के छात्रों को अब दीनी तालीम के साथ साथ कंप्यूटर की तालीम भी आसानी के साथ मिल सकेगी। इसके लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम के प्रस्ताव पर भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक  वित्त विकास निगम नई दिल्ली द्वारा अरबी मदरसे में लगभग 25 लाख की सहायता से एक कंप्यूटर लैब बनाई गई है जिसमे लगभग बीस कप्यूटर और दो ऐसी  भी लगाए गए हैं। अब अरबी मदरसे के छात्रों के साथ साथ मदरसे के बाहरी छात्र भी कम्प्यूटर आसानी से सीख सकते हैं।

सरकार अरबी मदरसे के छात्रों को रोजगार  परक और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लगातार प्रयास कर रही है।रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद ने बताया कि  उत्तराखंड वक्फ विकास निगम की  कोशिश के चलते  रहमानिया अरबी मदरसे  राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वक्फ विकास निगम से कप्यूटर लैब अरबी मदरसे को उपलब्ध कराई है वहीं उन्होंने कहा कि रहमानिया वक्फ के कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तंज़ीम के प्रस्ताव  पर यह हो पाया है।

वहीं कार्यपालक अधिकारी तंज़ीम अली ने बताया कि  उन्होंने अरबी मदरसे के छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार की अच्छी पहल है।  मोहम्मद तंज़ीम ने कहा   कि मदरसे के छात्रों के अलावा कोई भी व्यक्ति अगर कप्यूटर सीखना चाहता है तो वह मदरसे के आ सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे नई नई टैक्नोलॉजी भारत मे आ रही हैं ऐसे में  मदरसों के छात्र भी अब कप्यूटर की पढ़ाई कर अपना बेहतर मुस्तकबिल बना सकते हैं। वही रहमानिया  अरबी मदरसे में कंप्यूटर  लैब बनने से मदरसे के छात्रों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है ।

वहीं जल्द ही मदरसे में हिंदी ,इंग्लिश और गणित के साथ साथ विज्ञान की क्लास भी जल्द  लगती दिखाई देंगी।इतना ही नही  सब कुछ ठीक ठाक रहा  तो स्मार्ट क्लास को भी सरकार की अनुमति मिल सकती है जिसके लिए एक प्रस्ताव बनाकर  शासन को भेजा गया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369