आरिफ़ नियाजी
रुड़की के युवा शौर्य सैनी ने ब्राजील में चल रहे डेफ ओलम्पिक खेलों में रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन किया है। रुड़की का गौरव शौर्य सैनी ब्राजील से फ्लाइट विलम्ब के कारण सभी खिलाड़ियों के साथ विलम्ब से दिल्ली पहुंचेगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सैनी जागृति मिशन रुड़की की ओर से शौर्य सैनी के आगमन पर 16 मई 2022 दिन सोमवार को प्रात रुड़की मंगलौर फ्लाई ओवर के पास रिलायंस पैट्रोल पम्प पर शौर्य सैनी का स्वागत किया जाएगा
वहां से कारों का काफिला रुड़की मिलिट्री चौक, महाराणा प्रताप चौक, शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक से होते हुए नेहरु स्टेडियम के पास दुर्गा चौक पहुंचेगा जहां पूजा अर्चना कर कारों का ये काफिला शहीद भगत सिंह चौक होते हुए राम नगर चौक स्थित होटल दीप रैजीडैंसी पहुंचेगा जहां शौर्य सैनी का ज़ोरदार अभिनन्दन किया जायेगा। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी ने बताया कि शौर्य सैनी का रुड़की पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला