Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के रामपुर चुंगी पर डेरी संचालक और कर्मचारी को दबंगों ने दौड़ाया,लाठी डंडो से हमला, दो घायल

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रूडकी के  रामपुर चुंगी के पास कुछ दबंगों ने डेरी संचालक पर लाठी डंडो से जोरदार हमला बोल दिया जिसमे डेरी संचालक समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें तुरन्त ही रुड़की के सिविल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है जहां एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं डेरी संचालक पर हुए हमले का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।हमले का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।वही  सीसीटीवी वीडियो  के आधार पर पुलिस  तहरीर के आधार पर  पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि रामपुर चुंगी के पास थीथौला गांव  निवासी फैजान की सबसे बड़ी दूध की डेरी है शुक्रवार की सुबह तीन चार दबंग युवक डेरी में  लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर  पहुंचे जहां उन्होंने डेरी मालिक फैज़ान और उनके सहयोगी सलीम खान पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया जिसमें दोनों लोग घायल हो गए इतना ही नहीं घायल सलीम खान की हालत बड़ी नाजुक बनी हुई है।इस घटना के समय मौके पर अफरातफरी मच गई हंगामे की सूचना किसी ने तुरंत ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी  जिसके बाद मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।

वहीं घायल फ़ैज़ान का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान दबंग किस्म का परिवार है ।हक़ीनाम के व्यक्ति की आज कुछ युवको के द्वारा डेरी पर जाकर ही ठुकाई कर दी गई है इस ठुकाई में दोनों पक्षों से एक एक लोग घायल हो गए है जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है डेरी संचालक की ठुकाई की यह घटना डेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका एक विडियो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो गया है जिसमे डेरी संचालक की पिटाई  होते हुए साफ़ दिखाई दे रहा  है ।वहीं दुसरा पक्ष के लोग भी सिविल होस्पिटल पहुंचे जहां उन्होंने एक घायल को भर्ती कराया है जिसका उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369