आरिफ नियाज़ी
रुडकी के साउथ सिविल लाइन के लोगों को जल्द ही जलभराव से बड़ी राहत मिलेगी। वार्ड 13 के पार्षद डॉ नवनीत शर्मा के काफी प्रयासों के बाद नाला निर्माण को 20 फरवरी 2020 की पहली ही बोर्ड बैठक स्वीकृत करा दिया गया था ।अब बजट मिलने के बाद नगर निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है अब लगातार निर्माण कार्य होते रहेंगे उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से साउथ सिविल लाइन में जलभराव से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।लेकिन अब जल्द ही नाला निर्माण होने से स्थानीय लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव से बड़ी निजात मिलेगी। इस दौरान नगर निगम में पहुंचे पार्षद नवनीत शर्मा ने बताया कि उन्होंने नाला निर्माण के लिए कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया था कि बरसात के आने से पहले नाला निर्माण का टेंडर करा दिया जाए जिस पर अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर नाले का टेंडर कराया।
उन्होंने इसके लिए नगर निगम मेयर गौरव गोयल और सभी अधिकारियों का आभार भी जताया है।वहीं मेयर गौरव गोयल ने बताया कि रुडकी नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व लगभग ढाई करोड रुपए की लागत से तीन नालों के निर्माण कार्यों की निविदाऐं जारी की गई हैं।वार्ड नंबर-13 में साउथ सिविल लाइन से पेट्रोल पंप की ओर सीसी नाला निर्माण की सूचना से स्थानीय लोग भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला