Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार ज़िले में बायोमैट्रिक मशीन से मिलेगा राशन, होटल में जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी ने ली राशन डीलरों की बैठक

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

उत्तराखंड में खाद्यान्न वितरण को लेकर प्रदेश सरकार बेहद गंभीर नजर आ रही है आलम यह है कि हरिद्वार जिले के खाद्य पूर्ति विभाग के  अधिकारियों ने सभी राशन डीलर को बायोमेट्रिक मशीन और लैपटॉप से राशन वितरण  करने के सख्त निर्देश दिए हैं। रुड़की के ईदगाह चौक स्थित एक होटल में पहुंचे जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने रुड़की ब्लॉक के सभी राशन डीलरों को  बायोमेट्रिक  मशीन और लैपटॉप से  राशन वितरण करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने सभी राशन डीलरों से समय पर गोदाम से खाद्यान्न  उठाने के भी निर्देश दिए तो वही उन्होंने कहा कि किसी भी राशन डीलर की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वही बैठक में पहुंचे बड़ी संख्या में राशन डीलरों ने भी खाद्य विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान रुड़की राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि राशन डीलरों के सामने बड़े पैमाने समस्याएं  हैं जिन्हें विभागीय अधिकारी ही  हल कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ी समस्या है बायोमेट्रिक मशीन राशन डीलरों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी  है  लेकिन उसके बावजूद भी सभी राशन डीलर बायोमेट्रिक मशीन का प्रयोग कर रहे हैं ।

उन्होंने अपनी समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है जिनका समाधान  जल्द हो जाएगा। इस मौके पर खाद्य पूर्ति निरीक्षक हिमांशु रावत, श्री त्रिपाठी, राशन डीलर गालिब अहमद, मसरूर अहमद, राशिद मलिक, अतहर अली, आबिद अली, मोहम्मद सत्तार, जरीफ अहमद,मुकेश कुमार आदि बड़ी संख्या में राशन डीलर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369