Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ढाई करोड़ की लागत से होगा तीन नालों का निर्माण-गौरव गोयल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुडकी।नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने बताया कि रुडकी नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु से पूर्व लगभग ढाई करोड रुपए की लागत से तीन नालों के निर्माण कार्यों की निविदाऐं जारी की गई हैं।वार्ड नंबर-13 में साउथ सिविल लाइन से पेट्रोल पंप की ओर सीसी नाला निर्माण,वार्ड नंबर-37 में दीपाली गैस एजेंसी से रामपुर रोड की ओर नाला सुदृढ़ीकरण,वार्ड नंबर-40 मतलबपुर में शमशान घाट से रविदास मंदिर की ओर नाला निर्माण कि लगभग ढाई करोड रुपए की निविदा मेयर द्वारा आज जारी की गई।

दशकों से नगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए निगम पूरी तरह से गम्भीर है और जल्दी ही आने वाले दिनों में जलभराव की समस्या के कारण ऐसे अनेक नाला निर्माण कार्य निकाले जाने हैं।उन्होंने बताया कि नाला सफाई कार्य बरसात से पूर्व संपन्न करा लिया जाएगा,जिससे कि वर्षा का पानी नगर वासियों के घरों में ना भरे तथा बेहतर नाला सफाई और नाला निर्माण होने से वर्षा के पानी की निकासी हो सके। गौरतलब है कि बरसात के दिनों में नाले ना होने की वजह से आज तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है जिससे निपटने के लिए नगर निगम में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं तीनों नालों के निर्माण से शहर के लोगों को बड़ी राहत मिलने की संभावना बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369