आरिफ नियाज़ी
‘नव सृजन’ साहित्यिक संस्था और सेवंथ डे एडवेंटिस्ट कालेज के सहयोग से सेवंथ डे एडवंटिस्ट कॉलेज के सभागार में मातृदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित कवियों ने प्रभाव शाली काव्यपाठ किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ ही समस्त स्टाफ व नगर के साहित्य प्रेमियों ने कविताओं का आनंद लिया।इस सम्मेलन में मंच पर आमंत्रित कवियों द्वारागीत,छंद,व्यंग्य,हास्य,गजल,शेरो शायरी गज़लों और विभिन्न कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी गयी।सभागार में उपस्थित श्रोताओं को देश के प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं से साक्षात्कार करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
दरअसल नव सृजन संस्था के वरिष्ठ संरक्षक एस० के० पुण्डीर ‘सरित्’,समन्वयक एस के सैनी ,महासचिव किसलय क्रांतिकारी,उपाध्यक्ष नवीन शरण निश्चल ,कोषाध्यक्ष पंकज त्यागीअसीम, सौ सिंह सैनी,श्रीमती अनुपमा गुप्ता,श्रीमती प्रतिभा नैथानी, मनीश नैथानी, प्रणव नैथानी, रमेश चंद नैथानी,रणवीर सिंह रावत, दीपिका सैनी,यादवेंद्र शरण, समय सिंह सैनी, एस एस नाग्यान, कॉलेज के डीन ऑफ स्टूडेंट मुकेश मसीह, मनोज सरकार प्रमुख समाजसेवी कुंवर जावेद, सुरजीत सिंह चंधौक,आदि उपस्थित रहे।
संचालन नीरज नैथानी व पंकज त्यागी असीम ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवंथ डे के प्रधानाचार्य मीलोंन राणा ने किया जबकि नई दिल्ली से पहुंचे के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शायर मंगल नसीम, विशिष्ट अतिथि पौड़ी गढ़वाल के मुख्य शिक्षा अधिकारी आनन्द भारद्वाज रहे। कवि सम्मेलन का आरंभ संस्था के समन्वयक व वरिष्ठ कवि एस के सैनी द्वारा संस्था का कुल गीत गाकर किया गया। उसके बाद मंच पर निम्नलिखित कवियों ने अपना काव्य पाठ किया अशोक नागर इंदौर,चांददेवबंदी,जिगर देवबंदी,डॉ ऋतु सिंह,पौड़ी किसलय जी,रुड़की, नीरज नैथानी जी रुड़की, पूजा मसीह पंजाब,विनीत भारद्वाज मुण्डियाकी,पंकज त्यागी असीम रुड़की।
संरक्षक एस के पुण्डीर ने समापन काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी कवियों और शायरों ने मदर्स डे पर मां और देश मे आपसी भाईचारे और सदभाव पर अपने कलाम पेश किए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला