आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड के चम्पावत उपचुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है झबरेड़ा नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह अपनी पूरी टीम के साथ चम्पावत उपचुनाव के लिए आठ मई को रवाना होंगे।चेयरमैन के साथ कुछ नगर पंचायत के सभासद और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी चम्पावत पहुंचेंगे। मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव में जाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में पहले से ही भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस बाबत नगर पंचायत चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि चम्पावत उपचुनाव में जाने के लिए कस्बे के दर्जनों भाजपा नेता रविवार को चम्पावत जाने के लिए रवाना होंगे।चौधरी मानवेन्द्र ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की सबसे बड़ी हार होगी । प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका विकास कौन और किस पार्टी के द्वारा हो सकता है।उन्होंने कहा कि यही कारण है कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसके सबसे अधिक सांसद,विधायक और जनप्रतिनिधि हैं। चम्पावत उपचुनाव में भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत होंगी और अन्य ताजनीतिक पार्टियों को मुहं की खानी पड़ेगी। चेयरमैन ने कहा कि यशस्वी और ऊर्जावान मुख्यमंन्त्री ने इस प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं जिसके चलते यह प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आने वाले समय मे मुख्यमंत्री की सोच इस उत्तराखण्ड प्रदेश को अन्य राज्यों से आगे ले जाने की है। मुख्यमंन्त्री युवा है और इस राज्य के विकास को लेकर वह बेहद गंभीर हैं । उन्होंने कहा कि मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने इस राज्य के विकास के लिए कई महत्त्वपूर्ण फैसले लिए हैं इतना ही नहीं कई तरह की योजनाएं भो संचालित की है जिनका प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।इस मौके पर चौधरी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि चम्पावत उपचुनाव में वहां की जनता मुख्यमंन्त्री को जिताने का काम करेगी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला