Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में ईद मिलन कार्यक्रम से दिया आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के मुस्कान पैलेस में जमात ए इस्लामी हिंद कमेटी  द्वारा ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  के तौर पर पहुंचे करनल एमपी शर्मा और दिल्ली से आए डॉ मौलाना रज़ीबुल  इस्लाम नदवी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि ईद मिलन जैसे कार्यकर्मो से देश मे आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस समय देश बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है ऐसे में इस तरह के कार्यक्रमों का होना बेहद ज़रूरी है। इस कार्यक्रम के माध्यम  से लोगों में एकता की भावना को जागरूक करने और हिंदू मुस्लिम को एक दूसरे का सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाये रखने का आह्वान किया गया था।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष कांग्रेस ओबीसी विभाग के मोहम्मद मुबशीर ने कहा की ईद मिलन समारोह, होली मिलन समारोह,  दिवाली मिलन समारोह ,हमेशा हमारे शहर में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित होते है और इस परंपरा को आगे भी हमे बरकरार रखना है यही हमारे शहर की सभ्यता शांति और खुशहाली का प्रतीक है ।उन्होंने कहा कि आज कुछ ताकतें देश मे नफरत का माहौल बना रही है जिसमे वह कभी सफल नहीं होंगी।मुबशीर ने कहा कि देश में भेदभाव की दीवार को गिराना  है और देश मे भाईचारगी का माहौल बनाना है

उन्होंने कहा कि  देश हित में अच्छे संदेश के लिए वह  हमेशा इस तरह के कार्यक्रम  भविष्य में भी करते रहेंगे।इस दौरान ईद मिलन समारोह में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ,डॉक्टर नैयर काज़मी , हाजी सलीम खान , डॉक्टर ताहिर , मोहम्मद सुलेमान, मौलाना अरशद ,मुख्तियार , मौलाना खालिद, मनोज जेन्थ,देवेंद्र चौधरी, आशीष सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369