आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली कोटे के सदस्य पद के चुनाव में बाजपुर निवासी मनव्वर अली ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उन्होंने देहरादून निवासी हाजी सलीम अहमद को करारी शिकस्त देते हुए वक्फ बोर्ड के सदस्य पद पर अपना कब्जा जमा लिया। वक्फ बोर्ड प्रबंधन इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटा था। एक तरफ जहां मुनव्वर अली अपने समर्थकों के साथ उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड कार्यालय में पहुंचे थे तो वही हाजी सलीम अहमद भी इस चुनाव को लेकिन उसके बावजूद भी सलीम अहमद को मात्र 12 मुतावल्लियों का ही समर्थन मिला।
मनव्वर अली की जैसे ही जीत की सूचना उनके समर्थकों तक पहुंची तो उन्होंने एक दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी और उन्होंने मनव्वर अली का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। वक्फ बोर्ड सदस्य का चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह और रईस अहमद की देख रेख में संम्पन्न हुआ । इस चुनाव में मतदान करने के लिए मुतवल्लियों के 80 मतों में से कुल 76 मत डाले गए जिनमे से हाजी सलीम अहमद को मात्र 12 मुतवल्लियों के वोट मिले जबकि मनव्वर अली को 64 वोट प्राप्त हुए ।
मनव्वर अली की यह ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है। सुबह सवेरे से ही डालनवाला स्थित अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय में वक्फ बोर्ड सदस्य के चुनाव को लेकर तैयारी चल रही थी। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी अशरफ हाशमी, राव अफ़ज़ल उर्फ रफले खां, पूर्व प्रधान अकरम अली, बाबू भाई, वक्फ बोर्ड इंस्पेक्टर मोहम्मद अली,मंगलू , नफीस कुरैशी,परवेज़ अली,अब्दुल सत्तार,अब्दुल वाजिद,रिज़वान अली,अशरफ जमाल,और सिब्ते नबी के अलावा वक्फ बोर्ड के सभी सदस्य शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला