Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड सदस्य के चुनाव में मनव्वर अली ने मारी बाज़ी, हाजी सलीम अहमद को दी करारी शिकस्त

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली कोटे के सदस्य पद के चुनाव में बाजपुर निवासी मनव्वर अली ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है उन्होंने  देहरादून निवासी हाजी  सलीम  अहमद को करारी शिकस्त देते हुए वक्फ बोर्ड के सदस्य पद पर अपना कब्जा जमा लिया। वक्फ बोर्ड प्रबंधन इस चुनाव  को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियों  में जुटा था। एक तरफ जहां मुनव्वर अली अपने  समर्थकों के साथ उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड कार्यालय में पहुंचे थे तो वही हाजी  सलीम अहमद भी इस चुनाव को लेकिन उसके बावजूद भी सलीम अहमद को मात्र  12 मुतावल्लियों का ही समर्थन मिला।

मनव्वर अली  की जैसे ही जीत की सूचना उनके समर्थकों तक पहुंची तो उन्होंने एक दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी और उन्होंने  मनव्वर अली का फूल मालाओं से  ज़ोरदार स्वागत किया। वक्फ बोर्ड सदस्य का चुनाव निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह और रईस अहमद की देख रेख में संम्पन्न हुआ। इस चुनाव में मतदान करने के लिए मुतवल्लियों के 80 मतों में से कुल  76 मत डाले गए जिनमे से हाजी सलीम अहमद को मात्र 12 मुतवल्लियों के वोट मिले जबकि मनव्वर अली को  64 वोट  प्राप्त हुए । मनव्वर अली की यह ऐतिहासिक जीत मानी जा रही है।

सुबह सवेरे से ही डालनवाला स्थित अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय में  वक्फ बोर्ड सदस्य के चुनाव को लेकर तैयारी  चल रही थी। इस दौरान प्रमुख समाजसेवी अशरफ हाशमी, राव अफ़ज़ल उर्फ रफले खां, पूर्व प्रधान अकरम अली,  बाबू भाई, वक्फ बोर्ड इंस्पेक्टर मोहम्मद अली,मंगलू , नफीस कुरैशी,परवेज़ अली,अब्दुल सत्तार,अब्दुल वाजिद,रिज़वान अली,अशरफ जमाल,और सिब्ते नबी के अलावा वक्फ बोर्ड के सभी सदस्य शामिल रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369