आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की की भगवानपुर पुलिस ने एक दिन पहले चोरी हुए माल से भरे ट्रक को आज खानपुर चौक से बरामद किया है पुलिस ने माल से भरे ट्रक के साथ दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दिनेश और गौरव शामिल है जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी है। दरअसल 24 अप्रैल को भगवानपुर निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी कि इमली रोड़ से उसका चोकर से भरा ट्रक चोरी हो गया है जिसमें लगभग 300 बोरी चौकर भरा था।
इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधिकारियों ने इसके लिए टीम का गठन किया था और कंट्रोल रूम को पूरे मामले की जानकारी दी थी। एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल ने इस घटना के बाद तत्काल क्षेत्र में सघन चेकिंग चलाने के निर्देश दिए थे। देर रात पुलिस ने जैसे ही चेकिंग अभियान शुरू किया तो खानपुर के पास से पुलिस ने मय माल के ट्रक को बरामद कर लिया। चोरी के ट्रक को दिनेश निवासी कृष्णा नगर फिरोजाबाद चला रहा था जबकि उसके साथ गौरव निवासी मुरादाबाद भी मौजूद था।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उन्होंने माल सहित ट्रक को चोरी किया था पुलिस के मुताबिक दिनेश की। गौरव से पहले भी जान पहचान थी जो पंजाबी ढाबे भगवानपुर में काम करता था ।दोनों ने ही ट्रक चोरी करने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि जब वह ट्रक चोरी करके बाहर ले जा रहे थे तभी उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
वहीं एसपी देहात प्रवेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि ट्रक में लगभग 25 लाख का चोकर था जिसे दोनों ने ठिकाने लगाने की पूरी योजना बनाई थी लेकिन उससे पहले ही दोनों चोर गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनके पास चोरी का माल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।वहीं इस दौरान सीओ मंगलौर पंकज गैरोला और थाना प्रभारी अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला