Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर हाइवे पर बस पलटने से गुजरात की महिला समेत दो की मौत,चार घायल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलौर के पास हरिद्वार से गुजरात श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही तेज़ रफ़्तार बस देर रात अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई जिसमें सवार चार  लोग घायल हो गए जबकि बस में सवार एक महिला और  बस के नीचे दबने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई ।सूचना मिलते ही सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल होस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर सभी को उपचार दिया गया है।

बस के नीचे दबे होने से एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे ऐम्स ऋषिकेश रैफर किया गया है।  बस के पलटने के बाद सड़क पर चीखपुकार की आवाज़ सुनकर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। बस में सवार महिला  की मौत हो गयी जो गुजरात की निवासी थी।जबकि मंगलौर के मुंडलाना गांव निवासी बाइक सवार  अर्जुन की बस के नीचे दबने से मौत हो गयी इतना ही नहीं बाइक पर सवार  उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे सिविल हॉस्पिटल से   ऋषिकेश ऐम्स में रैफर  किया गया है।

हादसे के बाद जैसे ही अर्जुन के परिजनों को अर्जुन की मौत की सूचना मिली तो उसके परिवार में कोहराम मच गया अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।फिलहाल मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अर्जुन  और  लाबु बैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों का उपचार सिविल होस्पिटल में चल रहा है। वहीं एसपी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369