Jan Mudde

No.1 news portal of India

डाडाजलालपुर गांव में लगी धारा 144, सभी आयोजन पर लगी रोक,पांच किलोमीटर तक के गांव होंगे प्रभावित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के डाडा जलालपुर समेत पांच गांव में लगी धारा 144
एंकर-रुड़की के डाडा   जलालपुर गांव में हुए विवाद के बाद जिला प्रशासन ने पांच गांव में  धारा 144 लागू कर दी है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक  डाडा जलालपुर गांव के आसपास पांच किलोमीटर की दूरी पर किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं होगी। आज रुड़की जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर ज़िले के डीएम विनय शंकर पांडेय और ज़िले के एस एस  पी योगेंद्र सिंह रावत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान  सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने यह बड़ी  कार्यवाही की है।

 ज़िला अधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर डाडा जलालपुर की घटना के बाद लगातार नज़र रखी जा रही है किसी को भी महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  इस महापंचायत में भाग लेने वाले  लगभग 32 लोगों के खिलाफ पुलिस अभी तक कार्यवाही कर चुकी है। क्षेत्र  का माहौल खराब करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्यवाही करेगी। डाडा जलालपुर गांव से लगने वाले डाडा पट्टी, फरकपुर, कालसो,खेलडी,मानक मजरा, खेडीशिकोहपुर,बहबलपुर,और सिकरौढा में धारा 144 लागू रहेगी।

ज़िला अधिकारी ने कहा कि ज़िला प्रशासन क्षेत्र में  पूरी तरह से नज़र बनाये हुए हैं किसी को भी कानून हाथ मे लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान  ज़िले के   एस एस पी योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डाडा जलालपुर में धारा 144 लागू है किसी भी तरह का आयोजन नहीं होगा ना ही भीड़ भाड़ जमा होगी पुलिस अधिकारियों के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स डाडा जलालपुर में तैनात कर दी  गई है।पुलिस अधिकारीऔर जिला प्रशासन  पल पल पर नज़र बनाये हुए है। एस एस पी ने बताया कि डाडा जलालपुर गांव के पांच किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस अधिकारी पल पल पर नज़र रखेंगे। सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा।इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369