आरिफ़ नियाज़ी
प्रदेश के डीजीपी को विपक्ष के विधायको के प्रतिनिधि मंडल ने भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हुई घटना की निष्पक्ष जाँच के सम्बंध में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा औऱ पूरे मामले की उच्च स्तरीय जाँच की माँग की है।
गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विगत दिनों भी प्रतिपक्ष के विधायको ने रुड़की के एक होटल में बैठक भी की थी जिसमे प्रदेश की कानून व्यवस्था और बिजली कटौती पर गहरी चिंता जताई थी। इस मंच से जुड़े खानपुर के विधायक एवं उत्तराखण्ड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार , चकराता विधायक प्रीतम सिंह ,लक्सर से बसपा के विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश ,हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत, ज्वालापुर विधानसभा रवि बहादुर ,झबरेड़ा विधानसभा से वीरेंद्र जाति , पिरान कलियर से फुरकान अहमद ने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात की औऱ भगवानपुर घटना के सम्बंध में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने व निष्पक्ष जाँच करने की बात कही।
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कहा कि हरिद्वार में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था को देखते हुए उन्होंने डीजीपी से वार्ता की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जिले में फैले भ्रष्टाचार और अधिकारियों के निरंकुश रवैये के चलते हम सभी विधायकों ने एक मंच पर आकर जनहित के लिए आवाज उठाई थी ।
आपको बता दें कि प्रतिपक्ष के विधायकों का कहना है कि 16 अप्रैल को ग्राम डाडा जलालपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार में अप्ररम्परागत रूट व बिना आवश्यक अनुमति के हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो सम्प्रदायों के मध्य कहासुनी व मारपीट की अशोभनीय घटना घटित हो गई थी इस सम्बन्ध में एक सम्प्रदाय के विरूद्ध मु०अ०सं०- 327 / 2022 थाना भगवानपुर पर पंजीकृत हुआ था पर दूसरे सम्प्रदाय के घरो में हुई आगजनी, तोडफोड, लूट व मारपीट की घटना के सम्बन्ध में पुलिस के द्वारा कोई भी अपराध पंजीकृत नहीं किया गया तथा इस घटना के गम्भीर घायलों को ले जा रही एम्बूलेन्स को भी असामाजिक तत्वों ने पुलिस की उपस्थिति में ही लगभग 04 घंटे तक रोके रखा तथा इस अवधि में भी आगजनी व लूट व तोडफोड की घटना को अंजाम दिया है तथा पुलिस की एकतरफा कार्यशैली व असामाजिक तत्वों के द्वारा किये गये उत्पीडन के कारण ग्राम डाडा जलालपुर ग्राम डाडा पट्टी, हसनपुर, मदनपुर आदि ग्रामो के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को भय व आंतक के कारण पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा जनपद हरिद्वार में भय व आकोश व सम्प्रदायी र्दुभावना भी बढ़ रही है।
इस सम्बन्ध में उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके उच्च स्तरीय विवेचना व दोषी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की माँग की गई।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला