Jan Mudde

No.1 news portal of India

नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हुआ हंगामा,बैठक खत्म होने से पहले ही निकल लिए तीनो विधायक, भाजपा विधायक नहीं पहुंचे

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की नगर निगम के सभागार में हुई बैठक में  एक बार फिर बड़ा हंगामा देखने को मिला इस दौरान पार्षदों और मेयर गौरव गोयल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।हालांकि खानपुर से  निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने  सभी गुस्साए पार्षदों को शांत करने की काफी कोशिश की लेकिन पार्षदों का हंगामा लगातार जारी रहा। जिसके चलते हंगामा बढ़ता देख  बैठक में पहुंचे तीनो विधायक  बैठक खत्म होने से पहले ही निकल गए।

इस बैठक में  पार्षदों और  मेयर के बीच काफी तनातनी देखने को मिली। बोर्ड की बैठक शुरू होने से पूर्व खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने अपना संबोधन किया, जिसमें उन्होंने नसीहत देते हुए मेयर, पार्षदों तथा निगम अधिकारियों से नगर के विकास तथा नगर हित के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में मेयर और पार्षद एक परिवार की तरह से जिनके आपसी सहयोग से ही शहर का विकास हो सकता है हंगामा करने से बैठक में ज़रूरी मुद्दे भी छूट जाते हैं।बोर्ड बैठक में कुल 62 प्रस्ताव लाए गए।

पार्षदों ने अपने सभी प्रस्ताव को पास कराने की अनुमति दी तो वहीं मेयर गौरव गोयल ने किसी भी प्रस्ताव पर मोहर नहीं लगने दी, जिसपर पार्षदों ने जोरदार हंगामा करते हुए बोर्ड की बैठक को बीच में ही समाप्त कर दिया। इसके बाद मेयर गौरव गोयल ने पार्षदों सहित पूर्व नगर आयुक्त तथा सहायक नगर आयुक्त पर मिलीभगत कर करोड़ों रुपए के घोटाले करने का आरोप लगाया, मेयर ने आरोप लगाया कि कुछ पार्षद  रुड़की का विकास नहीं चाहते और अपने मनमर्जी से कुछ लोगों को आर्थिक लाभ देने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे ।और इसके लिए अदालत का दरवाजा खट खटाऐंगें।

-बैठक के दौरान मेयर विरोधी गुट के पार्षदों ने सर्वसम्मति से अपने कई प्रस्ताव पर मुहर लगवाई सबसे खास अनाज मंडी स्थित लीज की भूमि का प्रस्ताव रहा जो काफी हंगामे के बाद लीज की रिन्यूअल पर मोहर लगाई, जिसका प्रस्ताव पास होने पर मेयर पक्ष के पार्षदों ने दूसरे गुट के पार्षदों पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया, जिससे माहौल काफी गर्मा गया, जिसे देख कलियर विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती तथा खानपुर विधायक उमेश शर्मा बैठक समाप्त होने से पहले ही सभागार से उठ कर चले गए। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा इस बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं हुए जो चर्चा का विषय रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369