आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव ना होने से कांग्रेसी बेहद गुस्से में है पंचायत चुनाव जल्द कराने को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है ।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने साफ कर दिया कि उत्तराखंड सरकार की मंशा पंचायत चुनाव को लेकर ठीक नहीं है हरिद्वार जिले में प्रदेश सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है जिसके चलते हरिद्वार जिले में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। सुभाष वर्मा ने कहा कि यही कारण है कि हरिद्वार जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ हो चुका है विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 11 सीटों में से तीन सीटें मिली है जबकि 8 सीटें कांग्रेस बसपा और निर्दलीय के खाते में गई है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हरिद्वार जिले की उपेक्षा कर रही है यही कारण है कि हरिद्वार जिले में पंचायतों के जनप्रतिनिधि ना होने के चलते किसी का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। किसी तरह के कोई प्रमाण पत्र भी लोगों के नहीं बन पा रहे हैं जनता बेहद परेशान है। भीषण गर्मी में गांव में पीने के पानी तक के लिए हैंडपंप मौजूद नहीं है गांव के लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार अपनी मस्ती में मस्त है ।सुभाष वर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव अगर जल्द ना कराए गए तो वह इसके लिए बड़ा आंदोलन करने के लिए उन्हें मजबूर होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ हो चुका है इसलिए वह पंचायत चुनाव में जाने से डर रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव को प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और लक्सर विधायक संजय गुप्ता को पंचायत चुनाव नजरअंदाज करना भारी पड़ा है अगर वह समय पर पंचायत चुनाव कराते तो यह अंजाम ना होता। लेकिन अब देश की जनता जागरुक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। प्रदेश के पूर्व मंत्री गौरव चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ का की उत्तराखंड सरकार प्रदेश का विकास नहीं चाहती है जिसके चलते हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव को सरकार बहाना बनाकर टाल रही है।
अगर समय रहते सरकार ने चुनाव ना कराए तो हरिद्वार की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी ।गौरव चौधरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता हरिद्वार जिले की अनदेखी कर रहे हैं यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है ।उन्होंने हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव जल्द से जल्द कराने की मांग की।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऋषि पाल बालियान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बरखा देवी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला