आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड की धामी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार ध्यान दे रही है जिसके चलते सभी वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही है।प्रदेश सरकार का मकसद घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी स्थानों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है जिनका लाभ सभी लोगों को प्रमुख रूप से मिल रहा है। प्रदीप बत्रा ने कहा कि रुड़की में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर साबित हुई है।
सिविल हॉस्पिटल में लगातार मरीज बढ़ रहे हैं।प्रदीप बत्रा ने कहा कि सिविल होस्पिटल में बेहतर सुविधाओं के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए हैं ।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेले के आयोजन से दूरदराज से आने वाले लोगों को भी काफी लाभ मिला है ।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा का हरिद्वार सीएमओ द्वारा बुके देकर स्वागत भी किया गया। इस मौके पर हरिद्वार जिले के सीएमओ डॉक्टर खनेन्द्र ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार आगे बढ़ रही है सरकार का मकसद घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा की आज के स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे हैं सभी डॉक्टरों को एक ही छत के नीचे लाया गया है ताकि किसी मरीज को कोई परेशानी ना हो और सरकार की योजनाओं का पता चल सके।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है इस मौके पर सिविल हॉस्पिटल प्रभारी डॉ संजय कंसल और अस्पताल प्रबंधन मौजूद रहा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला