आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपनी पत्नी के चुनाव हारने के बाद बिना किसी का नाम लिए प्रदेश के एक पूर्व मंत्री और संगठन पर चुनाव हराने का आरोप लगाते दिखाई दिएअपनी पत्नी रानी देवयानी के
विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए चैंपियन ने चुनाव हारने के कई कारण गिनाए ।चैंपियन ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों ने एक षड्यंत्र के तहत उनकी पत्नी को चुनाव हराने का काम किया है जिसमे एक मंत्री की भूमिका भी अहम रही।
इतना ही नहीं इस चुनाव को हराने के लिए निर्दलीय प्रतियाशी को करोड़ों की मदद भी की गई। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पूर्व की घटनाओं पर पत्रकारों से खेद व्यक्त करते हुए यूपी सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनको हराने की बड़ी साजिश रची गई जिसमें तीन बातें प्रमुख रहीं। चैंपियन ने कहा कि अगर पंचायत चुनाव समय से होते तो उन्हें उसका लाभ ज़रूर मिलता पंचायत चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं ने कोई मेहनत नहीं कि जिसका नुकसान उन्हें भुगतना पड़ा।
दूसरा कारण भाजपा के अंदर बड़े पैमाने पर भीतरघात हुआ जिसकी पार्टी हाईकमान को उन्होंने शिकायत की है।तीसरा बड़ा कारण ऐंटी गुजर वोट उनसे अलग हो गया और 24 हज़ार वोट का भारी नुकसान उन्हें झेलना पड़ा।उन्होंने कहा कि गुजर समाज के गैर जिम्मेदार युवाओं ने गूजरों के गांव में जाकर बोर्ड लगा दिया जिससे बाकी का वोट नहीं मिल सका। निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा पर भी चैंपियन ने बड़ा हमला बोला उन्होंने कहा कि आए दिन हैलीकॉप्टर गांव गांव में उतारना करोड़ों की बेशकीमती गाड़ियां पैसा और शराब बांटकर क्षेत्र की जनता को गुमराह किया गया जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा और वह चुनाव हार गए। उन्होंने इस बाबत हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला