आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में अवैध आवासीय कॉलोनियों के खिलाफ रुड़की विकास प्राधिकरण अब बड़ी कार्यवाही करने के मूड में नज़र आ रहा है।प्राधिकरण की टीम को सूचना मिली थी कि पुहाना के पास बड़े पैमाने पर आवासीय कालोनी काटी जा रही हैं जिनके पास किसी तरह की कोई अनुमति नहीं है। सयुंक्त सचिव के निर्देश पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारी सुबह सवेरे जे सीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने दो अवैध आवसीय कालोनियों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।इन कालोनियों की एचआरडीए से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
प्राधिकरण की इस बड़ी कार्यवाही से कालोनी स्वामियों और प्रॉपर्टी डीलरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।अब प्राधिकरण की टीम कलियर बेडपुर चौक और इमली रोड़ पर भी जल्द बड़ी कार्यवाही करेगी।इस बाबत एच आर डी ए के सहायक अभियंता डी एस रावत ने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ प्राधिकरण की टीम अब सख्त कार्यवाही करेगी और जैसे ही सूचना मिलेगी उसकी जांच कर तुरन्त कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि रुड़की और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध आवासीय कालोनी निर्माण की सूचनाएंउन्हें मिल रही थीं जिनके खिलाफ प्राधिकरण सख्त कार्यवाही करेगा।इस दौरान प्राधिकरण के अवर अभियंता संजीव अग्रवाल,कर्मचारी रवि कुमार,गोविंद सिंह और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला