Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रुड़की के पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, भाजपा नेता अनिल शर्मा का भी हुआ ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये। प्रातः 8 बजे सभी कार्यकताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराया। 9 बजे भाजपा के लोकप्रिय विधायक प्रदीप बत्रा के कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 10 बजे रुड़की के समस्त कार्यकर्ता नगर निगम सभागार में एकत्र हुए जहां बड़ी स्क्रीन पर मा० प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। बाद में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन भी किया गया।

रुड़की नगर के भाजपा के प्रथम अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश अग्रवाल एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पॉलिसी रिसर्च विभाग के प्रदेश सह संयोजक डॉ० अनिल शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ० कल्पना सैनी, राखी चंद्रा, डॉ० बी० एल० अग्रवाल, अवनीश त्यागी एवं डॉ० आशुतोष सिंह को विभिन्न दायित्वों पर लम्बी सेवा और उपलब्धियों के लिए शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। अपने विचार प्रकट करते हुए लोकप्रिय विधायक  प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा का 42 वर्षों का सफर बहुत संघर्षपूर्ण रहा है। अटल जी, आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी जैसे अनेक नेताओं ने अपने खून-पसीने से पार्टी को सँवारा, जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि अब मा० प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, मा० गृह मंत्री अमित शाह, मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जे० पी० नड्डा के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में व्यापक जनाधार प्राप्त कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, ओ०बी०सी० मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, मण्डल अध्यक्षद्वय प्रवीण संधु एवं अभिषेक चंद्रा आदि ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन आदर्श गुप्ता ने किया। उपरोक्त के अलावा शोभाराम सैनी, प्रदीप त्यागी, सुमित अग्रवाल, सावित्री मंगला, ठाकुर मोहित सिंह, धर्मवीर पिंकी, सुमित भारद्वाज , नरेश यादव, इंद्र बधान, सतीश सैनी, डॉ० सतीश गुप्ता, सुशील त्यागी, गौरव कौशिक,  सतीश शर्मा, मोहित राष्ट्रवादी, गौरव त्यागी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369